ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी युवा नेता कुंतल घोष गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने लगातार दो दिनों तक पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्य कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है। घोष हुगली से टीएमसी की यूथ विंग के सदस्य हैं, जिनके फ्लैट पर ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को मामले के सिलसिले में छापा मारा था।सूत्रों ने बताया कि कुंतल घोष को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर ली गई तलाशी के बाद शनिवार सुबह उन्हें पहले हिरासत में लिया था और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई के अनुसार, 2014 और 2021 के बीच पूरे पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए टीएमसी नेताओं द्वारा कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई थी।

बंगाल के निजी संचालित कॉलेजों और संस्थानों के संघ के अध्यक्ष तपस मंडल ने सीबीआई द्वारा पूछताछ के दौरान कुंतल घोष पर नौकरी चाहने वालों से पैसे उगाहने का आरोप लगाया था। पिछले साल, राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कक्षा नौ से 12वीं के लिए स्कूल सेवा आयोग की भर्ती में गिरफ्तार किया गया था, जिससे ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।

 

Related Articles

Back to top button