ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़-पौधे, बढ़ती है नकारात्मकता

Vastu Tips : अक्सर लोग अपने घर की सजावट के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। हरे भरे पेड़-पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये पर्यारण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी इन पेड़ पौधों का जिक्र किया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं जाने अनजाने में हम कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो काफी सुंदर होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं। ये पौधे घर की सुख-शांति छीन लेते हैं। आइए जानते हैं कौन से वे पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए…

कैक्टस- अक्सर लोग घर की सजावट के लिए बालकनी या ड्राइंग रूम में कैक्टस का पौधा लगाते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश बढ़ता है और रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है।

मेहंदी – मेहंदी को शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल हर शुभ कार्य में किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार, घर पर मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और ये पौधा जिस घर में होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ने लगता है।

पीपल- वैसे तो पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, क्योंकि पीपल के पेड़ में कई देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, पीपल के पौधे से घर पर नकारात्मकता बढ़ती है।

इमली- वास्तु के अनुसार, इमली के पेड़ की छाया भी घर पर पड़ना अशुभ होता है, इसलिए कहा जाता है कि घर या घर के आसपास भी इमली का पेड़ नहीं होना चाहिए। इस पेड़ से घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

 

Related Articles

Back to top button