ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

श्रावस्ती में बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत….रिश्तेदारी से घर जाते समय हादसा, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में रात 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला से खुटेहना जाने वाले मार्ग पर थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार साहिद घर ददौली से रिश्तेदारी में देर शाम हादिल्ला गया हुआ था। रात दस बजे के आसपास बाइक से घर लौट रहा था। तभी थाने से चंद कदम की दूरी पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने कोहरे के चलते बाइक चालक को रौंद दिया। जिसके चलते बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया।

पुलिस ने खून से लथपथ हालत में शाहिद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दर्दनाक घटना के चलते परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button