ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
हरियाणा

एक व्यक्ति ने बाइक में आग लगा दी जोरदार 3 धमाकों से दहला जालंधर

जालंधर। जिले में थाना मकसूदां क्षेत्र के पंजाबी बाग के समीप एक व्यक्ति ने कॉल करके बाइक में देर रात आग लगा दी। आग के कारण 3 धमाके हुए जिस कारण इलाके के निवासी डरकर सड़कों पर आ गए। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जब वे सड़क पर आए तो देखा कि एक मोटरसाइकिल जल रहा था। कॉल करके व्यक्ति द्वारा आग लगाने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल को आग लगाने के समय वह किसी को कॉल के माध्यम से डरा-धमका रहा था। इस वारदात की जानकारी मोहल्ला निवासियों ने थाना मकसूदां की पुलिस को दी तथा मौके पर थाना मकसूदां के एएसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को आग लगाने वाले की वीडियो पुलिस को वारदात स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे से मिल गई है तथा मोटरसाइकिल को आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही व्यक्ति की पहचान करके उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला निवासियों ने एसएसपी स्वर्णदीप सिंह से गुहार लगाई है कि वे ऐसे क्राइम करने वालों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे।

 

Related Articles

Back to top button