ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
लाइफ स्टाइल

खाली पेट मुनक्का पानी पीने से इन 5 समस्याओं से मिलती है राहत  

मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

मुनक्का के पानी पीने के फायदे –

1. पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

2. इम्युनिटी को बेहतर बनाता है

मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

3. आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

4 .खून की कमी को दूर करने में सहायक

जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

5.बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

मुनक्का का पानी इस तरह तैयार करें-

इसके लिए एक कटोरी या ग्लास में पानी लें और इसमें 5-6 मुनक्का भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह में इसका सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button