ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

ओटीटी पर छाए अक्षय कुमार और अजय देवगन 

OTT : ऑरमैक्स ने 2022 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। फिल्मों में अक्षय कुमार की कटपुटली नंबर एक पर है जबकि वेब सीरीज में अजय देवगन की रूद्रा द एज ऑफ डार्कनेस पहले पोजिशन पर है।

अजय देवगन की एक्टिंग की हुई थी तारीफ 

अजय देवगन की सीरीज रुद्रा- द एज ऑफ डार्कनेस 4 मार्च 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज रुद्रा में अजय ने डीसीपी रुद्रावीर सिंह की दमदार भूमिका निभाई थी। सीरीज में राशि खन्ना का भी अहम रोल था।फिल्म की कहानी भले ही थोड़ी फीकी थी लेकिन अजय देवगन की एक्टिंग की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। यही वजह है कि इस सीरीज इस साल के पॉपुलर सीरीज जैसे पंचायत और क्रिमिनल जस्टिस से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। अजय देवगन ने इस सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था।

तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक थी कटपुतली

अक्षय कुमार की कटपुतली तमिल की सुपरहिट फिल्म रटसासन की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। ये एक साइको थ्रिलर फिल्म थी जिसे रंजीत एम. तिवारी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा कुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी अहम भूमिका में थे।इसको 2 सितंबर 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। फिल्म को 6.0 की रेटिंग मिली थी। फिल्म को क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। कटपुतली इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। बॉक्स ऑफिस के साथ अक्षय ने ओटीटी पर तगड़ी बाजी मारी है।

 

Related Articles

Back to top button