ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

भाजपा गुटों के बीच पार्टी पद को लेकर ‎विवाद नेताओं ने फेंकीं कुर्सियां

चेन्नई। भाजपा गुटों के बीच पार्टी पद को लेकर विवाद में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल तमिलनाडु के ऋषिवंधियम शंकरपुरम और कल्लाकुरिची निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शक्ति केंद्र पदों की अनुमति देने के लिए शंकरपुरम के एक वेडिंग हॉल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कल्लाकुरिची जिला भाजपा प्रमुख ने कथित तौर पर शक्ति केंद्र के सदस्यों के नामों में बदलाव किया था। इसको लेकर अरूर रवि और वेस्ट यूनियन सचिव रामचंद्रन के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यहां आरूर रवि और रामचंद्रन के समर्थकों द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां ​​फेंके जाने के कारण ये बहस भीषण झड़प में बदल गई। गौरतलब है ‎कि राजनीतिक पार्टियों में मारपीट और कुर्सी फेंकने का एक मामला हाल में दिल्ली में भी आया था। दरअसल दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बाद मेयर चुनाव के दौरान सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आमने-सामने आ गए। इस दौरान सदन में दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। कुछ पार्षदों के बीच कुर्सी उठाकर भी मारपीट हुई है। पार्षदों के बीच मारपीट होने के बाद एमसीडी सदन में स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसके बाद मार्शल को अंदर बुलाया गया। बता दें कि मेयर के चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने शैली ऑबेरॉय को तो बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button