ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

गुमठी में लगी आग, रात में पुलिस की मौजूदगी में बुझाई गई, सुबह मिला झुलसा शव

छिंदवाड़ा। शहर में बीएसएनएल आफिस के पीछे सड़क किनारे रखी एक गुमठी में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझा दी गई। लेकिन अगले दिन सुबह गुमठी मालिक नुकसान का जायजा लेने और गुमठी से सामान निकालने मौके पर पहुंचा तो वहां एक व्‍यक्‍ति का झुलसा हुआ शव भी पड़ा था। शव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। शुभम ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। गुमठी में शव मिलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी एसपी संजीव उइके ने बताया कि बताया कि इस मामले में आगजनी और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिस गुमठी में आग लगी है उसमें विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। गुमठी का संचालन शुभम साहू करते हैं। उनका कहना है कि वे पावर बैंक के जरिए गुमठी में रोशनी करते थे। पुलिस जांच कर रही है कि आग किस वजह से लगी है। मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाने वाले शुभम साहू ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह गुमठी पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा मिला। अंदर गए तो एक व्‍यक्‍ति का आग में झुलसा शव भी मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

Related Articles

Back to top button