ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

योगी सरकार ने 33408 किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का आदेश जारी किया

लखनऊ। वर्ष 2023 में योगी सरकार ने 33408 किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है। 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना की कुछ तकनिकी खामियों से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। अब सरकार ने उन खामियों को दूर करते हुए कर्जमाफी का आदेश जारी करते हुए फंड भी रिलीज कर दिया है।

  वाराणसी पहुंचे यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 में योगी सरकार बनने के बाद कर्जमाफी का ऐलान किया गया था। उस दौरान लाखों किसानों के एक लाख तक के ऋण को माफ किया गया था लेकिन 33408 किसान कुछ खामियों की वजह से इस लाभ से वंचित रह गए थे। अब उन छूटे हुए किसानों के भी 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा।

प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट यानी की मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने भी 4 साल में 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मिलेट की खेती का लक्ष्य रखा है। 15 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार मिलेट की खेती के लिए किसानों को जागरूक करेगी।

Related Articles

Back to top button