ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

PM मोदी ने CM धामी से फोन पर की बात, जोशीमठ की स्थिति एवं पुनर्वास संबंधी उठाए गए कदमों की ली जानकारी

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के जोशीमठ जिले में भू धंसाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की। साथ ही प्रभावित निवासियों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों और समस्या के समाधान के लिए तत्काल और दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने मेरे साथ टेलीफोन पर बातचीत की और जोशीमठ की स्थिति और लोगों के पुनर्वास और सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है। हम यह भी देखेंगे कि क्या अन्य पहाड़ी शहरों ने अपनी सहनशीलता की सीमा हासिल कर ली है। बता दें कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से जोशीमठ की स्थिति और क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button