ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सीतापुर: हीटर चलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से पति-पत्नी और 2 बच्चों सहित 4 की मौत

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए जलाई गई पेट्रोमैक्स से निकली जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि विश्वा थाना क्षेत्र के झज्जर इलाके में मदरसा शिक्षक आसिफ (32), उसकी पत्नी शगुफ्ता (30) और उनके बच्चे जैद (तीन) और मायरा (दो) के शव रविवार सुबह उनके घर में बिस्तर पर पाए गए।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कमरे में परिवार के चारों लोग अचेत पड़े थे। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस के जरिए सबको पास के अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने वहां पर सबको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दम घुटने की वजह से उन लोगों की मौत हुई। आसिफ गोडैचा सदरपुर में मदरसा इस्लामिया में शिक्षक थे। वह शनिवार रात को पत्नी शगुफ्ता, बेटी मायरा और बेटा जयाद के साथ कमरे में सोए थे। उनकी बेटी मायरा 3 साल और बेटा जयाद अभी दो साल का था। घटना की जानकारी पर उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य और सीओ अभिषेक प्रताप अजय मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button