ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

UP के सभी जिलों में लागू होगा हर घर कैमरा अभियान, DGP को पंसद आया ADG जोन का प्लान, जमकर की योजना की तारीफ

गोरखपुर खिचड़ी मेले (Gorakhpur Khichadi Mela) की सुरक्षा व्यवस्था परखने आए डीजीपी डीएस चौहान (DGP DS Chauhan) को हर घर कैमरा अभियान (Every Home Camera Campaign) बेहद पसंद आया है। एडीजी जोन से इस अभियान की जानकारी लेने के बाद उनकी तारीफ की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश के सभी जिलों में लागू कराने का कहा है।

एडीजी जोन अखिल कुमार की पहल

दरअसल, एडीजी जोन अखिल कुमार की पहल पर गोरखपुर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया है। इस अभियान में सुरक्षा के लिहाज से चिन्हित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर जन सहयोग से कैमरे लगवाएं जा रहे हैं। पहले चरण में व्यापारियों ने बाजार और अपनी दुकान के आसपास के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

वहीं, दूसरे चरण में हर घर कैमरा अभियान में पुलिस की अपील पर शहर व गांव में सड़क किनारे जिनका मकान है, वह सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। तीसरे चरण में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिन स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं पुलिस वहां लगवाएगी। इस अभियान में जनसहयोग से अब तक 11002 सीसी कैमरे लग चुके हैं। जिले में सबसे अधिक 1565 सीसी कैमरे कैंट थानाक्षेत्र में लगे हैं।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत शुरू हुए हर घर कैमरा अभियान से आमजन के साथ ही जनप्रतिनिधिगण को कैसे जोड़ा गया है इसकी जानकारी शासन को भेजी जा रही है। डीजीपी ने इस अभियान की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button