ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

मेरठ पुलिस ने 50 हजार के इनामी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व बेटे को दिल्ली से किया गिरफ्तार, 7 महीने से चल रहे थे फरार

बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी (Haji Yakub Qureshi) और उनके बेटे इमरान को मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने आखिरकार दिल्ली के चांदनी महिल थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात करीब 2 बजे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पूर्व मंत्री पिछले सात महीनों से फररा चल रहे थे। उन पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बाप-बेटे दोनों पर ही 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों को गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया है।

एसपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र से एक फ्लैट के अंदर याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि इनाम घोषित होने के बाद याकूब कुरैशी और उसके बेटे की तलाश में सिविल पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया था। अनित कुमार ने बताया कि दोनों को रात दो बजे गिरफ्तार करने के बाद मेरठ लाया जा रहा है। यहां पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम, बेटे हाफिज इमरान, फिरोज उर्फ भूरा सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि खरखौदा के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि.में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का धंधा चल रहा है।

याकूब, फिरोज और इमरान की फरारी पर इनाम घोषित कर दिया। याकूब, फिरोज, इमरान, शमजिदा, मोहित त्यागी, फैजाब और मुजीब के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा कर मुजीब को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि याकूब परिवार अल फहीम मीटेक्स की आड़ में चार कंपनी चला रहा था। दो कंपनी में याकूब का परिवार शेयर धारक है, जबकि अल फोजान कंपनी इमरान के बेटे फोजान के नाम पर है।

पुलिस का मानना है कि अल फोजान टैक्स बचाने के लिए खोली गई है, जबकि अल कय्यूम मीटेक्स और शामली के कैराना स्थित मीम एग्रो फूडस प्राइवेट लिमिटेड में भी याकूब के परिवार और रिश्तेदारों के शेयर हैं।

Related Articles

Back to top button