ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
लाइफ स्टाइल

तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना पीएं इमली का जूस

वजन कम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप एक खट्टे फल से तैयार किया हुआ जूस पिएंगे तो फिटनेस हासिल हो सकती है.

वजन कम करने के लिए आप को अक्सर मीठी चीजों से दूर रहने को कहा जाता है, क्योंकि शुगर फैट में बदल जाते हैं और फिर वजन तेजी से बढ़ने लगता है, लेकिन क्या कभी आने सोचा है कि खट्टी चीजों का सेहत पर कैसा असर पड़ेगा. आज हम एक ऐसे फल की बात करेंगे जिसका टेस्ट काफी खट्टा और चटपटा होता है, लेकिन इसकी मदद से पेट और कमर की चर्बी काफी हद तक कम की जा सकती है.
इमली का जूस न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि ये हमारी शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें माइल्ड ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है जिससे बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है. चूंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, इसलिए पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और फिर भोजन कम करने के कारण वजन घटने लगता है.

इमली का जूस डाइजेशन के लिए भी बेतरीन होता है, अगर पाचन तंत्र सही रहेगा तो वजन कम करना बेहद आसान हो जाएगा. साथ ही इस ड्रिंक की मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाया जा सकता है, जो फिटनेस के लिए बेहद जरूरी है.

इस तरह बनाएं इमली का जूस

इसके लिए आप सबसे पहले इमली को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें और अब इसके बीजों को निकाल लें. अब 2 ग्लास पानी को उबालें और इसमें इमली को मिलाकर थोड़ी देर और गर्म कर लें. अब इसे छन्नी की मदद से ग्लास में छान लें और ठंडा होने का इंतजार करें. अब आप इसे पी जाएं. रेगुलर इस ड्रिंक को पिएंगे तो फिटनेस साफ नजर आने लगेगी.

 

Related Articles

Back to top button