ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

बंगाल की सुप्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

बंगाल की सुप्रसिद्ध रविन्द्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज उनकी बेटी ने अपनी फेसबुक पोस्ट से उनके निधन की सूचना दी।

बता दें कि सुमित्रा सेन की दो बेटियां हैं। दोनों ही रविन्द्र संगीत की गायिका हैं। उनकी बेटी श्रावणी सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘आज सुबह मां हमें छोड़कर चली गईं’। रिपोर्ट के मुताबिक सुमित्रा सेन को ठंड लगने के कारण 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनको तीन दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उस प्रख्यात रविन्द्र संगीत गायिका का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद कोलकाता स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। प्रसंशक अपने पसंदीदा सिंगर के अंतिम दर्शन करने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं’, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ बहुत करीबी संबंध थे’। सीएम ममता ने आगे लिखा, ‘गायिका के निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है’। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था।

Related Articles

Back to top button