ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

मकान का लिंटर गिरने से कारीगर की मौत… 10 दिन पहले लिंटर डाला, खोलते समय भर-भराकर ढहने से हुआ हादसा

श्रावस्ती जनपद में सोमवार सुबह मकान के दूसरी मंजिल का लिंटर भरभराकर ढह गया। 10 दिन पहले ही लिंटर डाला गया था। लिंटर गिरने से निर्माण कर रहा मिस्त्री दबकर घायल हो गया। आस पास के लोग जल्दी से घायल को स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा दिनामगढ़ गांव में राधेश्याम यादव मकान बनाने के माने जाने कारीगर थे। कुछ समय पूर्व से वह अपने ही मकान का निर्माण कर रहे थे। वहीं कारीगर राधेश्याम यादव ने अपने मकान निर्माण के बाद दूसरी मंजिल पर लिंटर डाले थे।

10 दिन पहले कारीगर ने डाला था लिंटर

उन्होंने करीब 10 दिन पहले मकान के दूसरी मंजिल पर लिंटर डाला था। लिंटर डालने के बाद कारीगर मकान मालिक राधेश्याम यादव सोमवार को लिंटर को खोल रहे थे। तभी अचानक लिंटर भरभरा कर नीचे गिर गया और राधेश्याम यादव उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए परिजन इकौना बाईपास स्थित निजी चिकित्सालय ले गए थे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिंटर के नीचे दबकर कारीगर की मौत हुई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button