ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

बर्थडे वेकेशन के लिए रवाना हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Deepika and Ranveer Singh: बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। शादी के बाद ये कपल दो फिल्मों में एक साथ नजर आया है। पहली फिल्म 83 में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।इसी बीच अब ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ।2 जनवरी की सुबह ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपल इस दौरान प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आया। इस दौरान दोनों ने ब्लैक ट्विनिंग में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह को कार से उतरते हुए और फिर दीपिका के लिए गाड़ी का गेट खोलते हैं।

एक्टर का ये अंदाज देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।दीपिका हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लगीं। उन्होंने एक लॉन्ग ब्लैक ओवरकोट और व्हाइट शूड के साथ एक लॉन्ग ब्लैक शर्ट ड्रेस कैरी की थी। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट में एक लॉन्ग ब्लैक ओवरकोट और व्हाइट शूज में नजर आए।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों वेकेशन पर निकले हैं। दरअसल, 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुए हैं।

इस कपल अपनी अपनी फैमिली के साथ मुंबई से दूर अलीबाग वाले घर में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया। 25 दिसंबर को दोनों गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए थे। वहीं 1 जनवरी की देर शाम पादुकोण परिवार और यह कपल वापस मुंबई लौटे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे। जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। इस साल रणवीर जल्द ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म पठान, प्रोजेक्ट के और फाइटर में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button