ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

Urfi Javed ने इस बार खास शख्स को किया बर्थडे विश…

Urfi Javed : उर्फी जावेद हमेशा ही अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही बोल्ड कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और इसी चक्कर में खबरों की हेडलाइन्स का हिस्सा होती हैं. बता दें कि एक बार फिर उर्फी सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह बिल्कुल अलग है, पर्सनल है. उर्फी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक खास बर्थडे विश लिखी है. ये खास बर्थडे विश एक खास इंसान के लिए जो कई मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से उर्फी का नया बॉयफ्रेंड है.

बता दें कि उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से, स्टोरी ऑप्शन के जरिए एक खास शख्स को बर्थडे विश किया है. ये शख्स मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से एक्ट्रेस का नया बॉयफ्रेंड है. स्प्लिट्सविला में उर्फी के ‘रोमांटिक पार्टनर’ रह चुके, ये और कोई नहीं बल्कि कशिश ठाकुर हैं.

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना और कशिश का एक वीडियो शेयर किया है लेकिन उसको म्यूट कर रखा है. वीडियो में वो कशिश से नोंक-झोंक करती नजर आ रही हैं. यहां भी उर्फी के कपड़े काफी बोल्ड हैं और उनका क्लीवेज नजर आ रहा है. उर्फी ने वीडियो के साथ कशिश को टैग करते हुए लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे मिस्टर स्वीट फेस!’ बता दें कि न तो कशिश और न ही उर्फी ने इस बात को कन्फर्म किया है कि दोनों डेट कर रहे हैं. उर्फी ने ये जरूर कहा है कि कशिश उनके दिल के बहुत करीब है.

Related Articles

Back to top button