ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

उज्जैन नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन में लगी आग

उज्जैन। उज्जैन नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन में बुधवार को अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख चालक वाहन से उतरकर भागा और जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार नगर निगम का वार्ड 40 का कचरा कलेक्शन वाहन बुधवार दोपहर 12 बजे मक्सी रोड स्थित ट्रैफिक सिग्नल के यहां रुका था। इसी दौरान उसमें से लपटें उठने लगी। धुआं निकलता देख आसपास खड़े लोगों ने चालक को बताया। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया। बता दें कि शहर में कचरा कलेक्शन का काम ग्लोबल वेस्ट कंपनी के पास है। कंपनी द्वारा वाहनों का रखरखाव नहीं किए जाने के चलते आधे से ज्यादा कचरा कलेक्शन वाहन भंगार हो चुके हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button