ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा हुई जहरीली, बेहद खराब स्तर पर पहुंची AQI

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की चर्चा पूरे विश्व में होती है लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई के कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के आंकड़े को पार कर गया है जबकि कुछ स्थानों पर 200 के पार था, जिसे बेहद खराब स्तर माना जाता है। सोमवार को मुंबई का ओवरऑल AQI लेवल 225 दर्ज हुआ। जबकि दिल्ली का समग्र AQI लेवल 152 था। ये आंकड़े SAFAR (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान की प्रणाली) के हैं जिसने मुंबई का AQI लेवल बदतर बताया है। हालांकि, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर  AQI लेवल अलग-अलग दर्ज किया गया। मलाड में हवा की गुणवत्ता 311 थी जो कि बेहद खराब थी। इसके बाद मंझगांव और चेंबूर में 303 थी। बांद्रा-कु्र्ला में AQI लेवल 269 दर्ज हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मुंबई में हवा की गुणवत्ता 168(मध्यम) और दिल्ली 218 (खराब) पर थी। अब बात करते हैं आखिर CPCB और SAFAR के आंकड़ों में अतर क्यो है। दरअसल,  SAFAR के शहर में नौ स्थानों पर निगरानी स्टेशन हैं जबकि CPCB 18 स्थानों के आधार पर समग्र AQI की गणना करता है। दूसरी ओर, दिल्ली में CPCB के 36 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन हैं।

Related Articles

Back to top button