ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

सिक्किम हादसे में शहीद हुए हरियाणा के 2 लाल, CM मनोहर लाल ने ट्वीट कर जताया दुख

बाढडा: सिक्किम में भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के 16 जवानों में हरियाणा हरियाणा के भी दो बेटे शामिल हैं। चरखी दादरी के गांव झोझू कलां के रहने वाले अरविंद और हिसार जिले के अग्रोहा के गांव संडोल के रहने वाले सोमवीर की शहादत की खबर मिलते ही दोनों के गांव में शोक की लहर दौड गई।

दरअसल शुक्रवार को सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें 16 जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस एक एक तीखे मोड़ पर फिसल गई और सीधी जाकर खाई में जा गिरी। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच 16 जवानों ने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस दुखद दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उत्तरी सिक्किम में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के दौरान सेना के जवानों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है। राष्ट्र उनकी सेवा व प्रतिबद्धता के लिए वीर सपूतों को नमन करता है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Related Articles

Back to top button