ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल सरकार ने  टेस्टिंग बढ़ाने का निर्णय लिया 

शिमला। कोरोना संक्रमण के विदेश में बढ़ते मामलों के मद्देनजर हिमाचल सरकार भी सतर्क हो गई है। राज्य में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त लोगों को जुकाम बुखार और वायरल को गंभीरता से लेने को कहा है। गुरुवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बैठक बुलाई है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा का कहना है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए आमतौर पर 500 से 1000 तक टेस्टिंग हो रही है। संक्रमण के मामले 10 से कम आ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग फिर से टेस्टिंग को बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्दियां में लोग बचाव रखें ताकि बुखार न हो। उन्होंने कहा कि हमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्टिंग के लिए पत्र मिला है। प्रदेश में जो कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं उनमें संक्रमण का वायरस बहुत ही कम पाया जाता है। इसके बाद जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए सैंपल भेजा नहीं जा सकता है क्योंकि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए वायरस उचित स्तर पर होना चाहिए। प्रदेश में इसतरह का कोई मामले नहीं आ रहे हैं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में आइसोलेट हैं।गुरुवार को चार दिन बाद उनका दुबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसमें पता लगाया जाएगा कि संक्रमण की स्थिति क्या है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर रहे मुख्यमंत्री चार दिनों से सदन में हैं और सात दिन तक उन्हें वहीं रहना पड़ सकता है। यदि उनकी रिपोर्ट सही आती है तब मुख्यमंत्री आगे का निर्णय ले सकते हैं।हिमाचल में कोरोना के मामले नाम मात्र हैं।

Related Articles

Back to top button