ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में जरूर पीना चाहिए मूली का जूस, ब्लड प्रेशर समेत इन बीमारियों में होगा फायदा

ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में खाने पीने का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. दरअसल, इसके पीछे की वजह है कि सर्दियों के पौष्टिक खानों की मात्रा काफी बढ़ जाती है. आज हम आपको सर्दियों में मिलने वाली मीठी मीठी मूली के गुणों के बार में बताने जा रहे हैं. दरअसल, इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन सी, बी6, फोलेट, प्रोटीन, पानी, एनर्जी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसी के चलते सर्दियों में लोग मूली का जूस पीना काफी पसंद करते हैं. आइए आपको इससे मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं.

मूली का जूस दूर करता है ये परेशानियां

यदि आपका ब्लड प्रेशर काफी कम रहता है तो आप मूली का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं. इसमें सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी नहीं होने देता है. इससे ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है.

यदि आप चाहते हैं कि पूरी सर्दी आप स्वस्थ रहें, आपको सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी जैसी समस्याएं बार-बार ना हों, तो मूली का जूस पी सकते हैं. इसमें विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजूबत करता है.

पेट की सेहत और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने के लिए भी आप मूली का सेवन करने के साथ ही इसका जूस नियमित रूप से पी सकते हैं. मूली खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है. साथ ही अपच, बदहजमी, गैस, ब्लोटिंग आदि समस्याएं भी ठीक होती हैं. मूली का रस पाचन तंत्र, किडनी, लिवर आदि को क्लिंज भी करता है.

मूली में फाइबर होता है, ऐसे में इसे कच्चा खाने या इसका जूस बनाकर पीने से आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है. फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने से भूख कम लगती है और आप अधिक खाने से बचे रहते हैं. सर्दियों में अक्सर लोग आलस में एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है. चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे तो डाइट में मूली का जूस जरूर शामिल करें

मूली का रस त्वचा को भी हेल्दी रखता है. इसमें जिंक, विटामिन ए, सी, फॉस्फोरस होने के कारण यह त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासों, एक्जिमा, स्किन पर होने वाले चकत्ते, फोड़े-फुंसियों को भी कम करता है.

Related Articles

Back to top button