ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

भावुक एंटोनेला ने पति मेसी के लिए लिखा इमोशनल नोट

मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने 1986 के बाद अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। इससे पहले महान डिएगो माराडोना के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने 36 साल पहले खिताब जीता था। अर्जेंटीना द्वारा सोमवार को अपना तीसरा फीफा विश्व कप खिताब हासिल करने के बाद इंस्टाग्राम पर एंटोनेला ने अपने पति के लिए एक भावुक नोट लिखा।

एंटोनेला ने लिखा- चैंपियंस! मुझे यह भी नहीं पता कि कैसे शुरू करना है.. इससे बड़ा गर्व जो हम आपके लिए महसूस करते हैं लियोनल मेसी। हमें कभी हार न मानने वाली सीख देने के लिए धन्यवाद। आपको अंत तक लड़ना होता है। हम जानते हैं कि आपने इतने सालों में क्या झेला, आप क्या पाना चाहते थे !!! लेट्स गो अर्जेंटीना। एंटोनेला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फुटबॉल के प्रशसंकों ने इसे एक सुंदर पोस्ट बताया।

एंटोनेला भी अपने तीन बच्चों के साथ फाइनल देखने के लिए कतर के लुसैल स्टेडियम में मौजूद रहीं। मैच के बाद मेसी ने एंटोनेला और तीनों बच्चे- टियागो, मातेओ और सिरो को गले से लगा लिया था। मेसी के लिए पिछला दो साल शानदार गुजरा है। 2021 में उन्होंने अर्जेंटीना को 1993 के बाद पहली बार कोपा अमेरिका में जीत दिलाई थी। मेसी का यह पहला कोपा अमेरिका खिताब था और अब टीम फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनी।

मेसी ने रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। मेसी ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे।

इस विश्व कप में मेसी ने कुल मिलाकर सात गोल दागे। इससे उनके विश्व कप में किए कुल गोल्स की संख्या 13 पहुंच गई। साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। यह मेसी का पांचवां विश्व कप था।

 

Related Articles

Back to top button