ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

आंगन में खेल रहा बालक कुएं में गिरा, पास में खेल रहे दोस्त की सूझबूझ से बची जान

दमोह ।  कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वार्ड में पवन जैन के कुएं में जाली के ऊपर खेल रहा बालक कुएं में अंदर गिर गया। उसके साथी ने जैसे ही यह घटना देखी अपने साथी को कुएं के अंदर आवाज लगाई और ढांढस बंधाया। साथ ही घर के अंदर जाकर पवन जैन को सूचित किया। उन्होंने तत्काल कुएं के अंदर उतरकर बालक को बाहर निकाला और एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जैन की चश्मे की दुकान और सिविल वार्ड में उनका घर है, जहां एक कुआं है, जो जाली से ढंका रहता है, घर के आंगन में दो बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चे कुएं के ऊपर जाली पर खड़ा था और इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। पास ही उसका साथी साइकिल पर खड़ा था, जिसने आवाज लगाते हुए कहा कि कुएं में लगा हुआ पाइप पकड़ ले और वह दौड़कर घर के अंदर गया और पवन जैन को जानकारी दी। वह तत्काल अपने परिवार के लोगों के साथ बाहर आए और कुएं के अंदर उतरे और रस्सी के सहारे बालक को बाहर निकाला जैन तैरना भी जानते हैं, इसलिए उन्हे बच्चे को बाहर निकालने में ज्यादा देर नहीं लगी और कुछ ही मिनट में वह बालक कुएं से बाहर निकल आया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button