ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कंडम घोषित इमारत में चल रहा जिला कल्याण विभाग का कार्यालय, कभी हो सकता है बड़ा हादसा

पलवल: पलवल के पुराना कोर्ट स्थित इमारत को पीडब्ल्यूडी विभाग ने बहुत पहले ही कंडम घोषित कर दिया था। उसकी छत से प्लास्टर गिरने लगे है। इसके बावजूद भी जिला कल्याण विभाग का कार्यालय चल रहा है। कर्मचारी भय के साए में रहकर कार्य कर रहे हैं। कभी भी उनके ऊपर प्लास्टर गिर सकता है। इससे बड़े हादसे की आशंका लगाई जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा इसके मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

बता दें कि जरूरतमंदों की मदद करने वाला विभाग जिला कल्याण आज खुद अपनी मदद को तरस रहा है। क्योंकि जिला कल्याण विभाग  की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। कर्मचारियों को हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं काम करते समय छत का प्लास्टर उनके ऊपर ना गिर जाए। इस विभाग में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, बीपीएल परिवार के लिए घर मरम्मत के लिए सहायता राशि सहित अन्य योजनाओं पर काम होता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर सोनूपाल ने कहा की जिला कल्याण विभाग का कार्यालय जिस इमारत में बना हुआ है। उसे विभाग की तरफ से वर्ष 2021 में कंडम घोषित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button