ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

भारतीय ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रन से हराया

भारतीय टीम ने  बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो कुलदीप यादव रहें. उन्होंने इस मुकाबले के दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट अपने नाम किया. कुलदीप ने जहां पहली पारी में 5 विकेट झटके थे तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 3 बांग्लादेशी बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई.

भारतीय टीम में लंबे वक्त के बाद वापसी करने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दोनों ही पारियों में खूब तंग किया. बांग्लादेशी बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी के सामने काफी जूझते हुए नजर आएं. कुलदीप ने पहली पारी में भारत के लिए 5 विकेट झटके तो वहीं उन्होंने दूसरी पारी में तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. कुलदीप की कमाल की गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

भारत ने 1-0 की बनाई बढ़त
भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहला मुकाबले अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने चटगांव में हुए पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 188 रनों से मात दी है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. प्वाइंट्स टेबल पर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज है.

Related Articles

Back to top button