ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

24 साल बाद तीसरे स्थान पर रह सकती है क्रोएशिया

मौजूदा उप विजेता क्रोएशिया और अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाली अफ्रीकी टीम मोरक्को शनिवार को यहां फीफा विश्वकप के तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें ही सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी और तीसरे स्थान पर रहकर विश्वकप के साथ विदाई लेना चाहेंगी। दोनों टीमों ने इस विश्वकप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्रोएशिया को अंतिम-4 में अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था, जबकि मोरक्को की टीम अंतिम- चार के मुकाबले में फ्रांस से 0-2 से हार गई थी।

डिफेंस मजबूत इस विश्वकप में दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत रहा है। सेमीफाइनल में हार को छोड़ दिया जाए तो दोनों टीमों के खिलाफ स्ट्राइकरों को गोल करने के लिए जूझना पड़ा है। मोरक्को की टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं हुआ था। कनाडा से हुए ग्रुप मैच में मोरक्को के खिलाफ एक गोल हुआ था लेकिन यह गोल आत्मघाती था। वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप दौर के तीन, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मैचों को मिलाकर तीन गोल हुए। ऐसे में दोनों टीमों के स्ट्राइकरों के लिए मैच में गोल करना चुनौती रहेगा।

क्रोएशिया के कप्तान लूका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा। वह इस टूर्नामेंट में इस साल कोई गोल नहीं कर पाए हैं। मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले मॉड्रिच अपने आखिरी विश्व कप मैच में गोल करना चाहेंगे। मॉड्रिच के अलावा डोमोनिक और आंद्रेच क्रामारिच के ऊपर सभी की निगाहें रहेंगी। ये खिलाड़ी क्रोएशिया को 24 साल बाद तीसरे स्थान पर पहुंचा सकते हैं। यह टीम इससे पहले साल 1998 में तीसरे स्थान पर रही थी। अब फिर से क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रहकर अपना विश्व कप खत्म करना चाहेगी।

Related Articles

Back to top button