ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

नीलगाय से टकरा कर कार पलटी, तीन की मौत

बस्ती| यूपी के बस्ती जिले में शनिवार को हाइवे गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर नीलगाय से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कप्तान गंज थाना अंतर्गत हाइवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर एक कार में सात लोग सवार थे। कार सवार गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक नील गाय आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार नीलगाय से टकराने के बाद पेड़ से भिड़कर पलट गई। इससे कार सवाल एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगो की और मौत हो गई। शेष सभी का इलाज चल रहा है।

कार सवार सभी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button