ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आईईडी डिफ्यूज किया गया

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को बारामूला जिले के पट्टन इलाके में मिले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी आतंकी साजिश को नकाम कर दिया गया। अधिकारी ने कहा- पुलिस, सेना (29आरआर), और सीआरपीएफ (45बीएन) की संयुक्त टीमों ने पीडीडी कार्यालय पट्टन के पास श्रीनगर-बारामूला एनएचडब्ल्यू पर एक आईईडी का पता लगाया।

अधिकारी ने कहा, आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद, यातायात रोक दिया गया और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और आईईडी को बिना किसी नुकसान के नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा, आईईडी की समय पर बरामदगी ने एक अप्रिय घटना को विफल कर दिया और शांति और सद्भाव को पटरी से उतारने के आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button