ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर: 5 सितारा होटल में ज्वैलरी एग्जिबिशन में मां-बेटी ने चुराई हीरे के अंगूठियां, घटना cctv में कैद

इंदौर: इंदौर की पांच सितारा होटल में ज्वेलरी एग्जिबिशन में से पांच लाख रुपये की डायमंड और सोने की अंगूठियां चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें चोरी करते महिलाएं साफ दिखाई दे रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी महिलाओं की तलाश जारी की है।

दरअसल, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां नामचीन पांच सितारा होटल में रतलाम के एक ज्वेलर्स व्यापारी द्वारा ज्वेलरी की एग्जिबिशन लगाई गई थी। इस दौरान मुंह पर नकाब पहने दो महिलाएं एग्जीविशन देखने आई थी। जहां एग्जीबिशन के दौरान महिलाओं ने डायमंड और सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर लिया। अंगूठियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। वही रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी के मैनेजर नरेंद्र कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसके आधार पर अज्ञात महिलाओं की पहचान कर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button