ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

कुलपति को कुलगुरु करने पर जीतू पटवारी बोले- नाम बदलने से विश्वविद्यालय की गुणवत्ता में सुधार नहीं आता

इंदौर: प्रदेश में अलग-अलग स्थानों और पदों के नाम बदलने का दौर शुरू हो चुका है, जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नाम बदलने से अगर किसी चीज की गुणवत्ता में बदलाव आता है तो यह नाम बदलना सही है, लेकिन नाम बदलने के पूर्व उसकी व्यवस्था और गुणवत्ता में सुधार लाना चाहिए।

दरअसल, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में पदस्थ कुलपति के पदों के नाम परिवर्तित कर उसे कुलगुरु करने की कवायद शुरू की थी, जिसके बाद से ही कांग्रेस को इस को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं कुलपति को कुल गुरु के नाम से कहे जाने को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की एक सोच है कि वह वर्तमान और भविष्य में नहीं बल्कि इतिहास में जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर नाम बदलने से अगर शिक्षा अच्छी होती हो या फिर नाम बदलने से उच्च शिक्षा का स्तर पूरे देश में बढ़ता है, तो यह नाम बदलना ठीक है। लेकिन अगर नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो इस तरफ लोगों को मूर्ख बनाना बंद करें, क्योंकि कुलपति नाम भी देश के लोगों ने रखा था और अब कुलगुरू करने से भी उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन इससे मध्य प्रदेश का मस्तक उच्च शिक्षा में ऊंचा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button