ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, बिहार सरकार और नीतीश नपुंसकता के शिकार, जदयू ने कहा, उम्र का असर

पटना| केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इधर, चौबे के बयान जदयू ने पलटवार करते हुए कहा कि उनपर अब उम्र का असर दिख रहा है।

चौबे ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और फिर से जंगल राज लौट आया है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

चौबे ने तो यहां तक कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और उन्हें अब मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे, लेकिन, अब वह फिर से बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं।

इधर, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयानों की जितनी निंदा की जाय कम है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पर उम्र का प्रभाव अब दिख रहा है, जिस कारण उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा रहा है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button