ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

लालू प्रसाद यादव  का आज होगा सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट

बिहार : पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हो गए हैं। सिंगापुर के समय अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे किडनी दे रही बेटी रोहिणी आचार्या के साथ वह प्रोसिड्योर वेटिंग रूम में पहुंच गए। प्रोसिड्योर वेटिंग रूम से रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर कर ‘Ready to rock and roll…Wish me a good luck’ लिखा। इसके पहले रोहिणी ने नाती-नातिन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थीं और रविवार रात लालू प्रसाद के लिए लोगों से दुआ की भी अपील की थी।

लालू प्रसाद यादव के चाहने वाले मांग रहे दुआएं
सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के समर्थकों ने पिता को किडनी दे रही बेटी रोहिणी को भी दुआएं दीं। इधर, पटना में राजद दफ्तर समेत कई प्रमुख नेताओं ने लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के साथ दोनों की जल्दी रिकवरी के लिए दुआएं मांगी। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि सुबह जागने के बाद से सभी नेताओं समेत राजद के तमाम समर्थकों और लालू प्रसाद के चाहने वालों का ध्यान सिंगापुर पर ही है। सिंगापुर का समय भारत से करीब ढाई घंटे आगे है। यहां के हिसाब से शाम होने तक ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। डॉक्टरों ने सबकुछ नियंत्रण में और अच्छा बताया है।

Related Articles

Back to top button