ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने कहा- जनपद के CEO प्रतिदिन बनवाएं 3 हजार आयुष्मान कार्ड, एफएक्यू गुणवत्ता की हो धान खरीदी

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने समय सीमा की बैठक में सोमवार को अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों व हॉस्टल में पानी, टायलेट्स समेत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रहना चाहिए। अधिकारी शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति जरूर देखें, जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत या उससे अधिक पाई जाए। उन स्कूलों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।कलेक्टर ने नशा मुक्ति के लिए हर ब्लॉक में 5- 5 गांव में फोकस कर कार्य करने और लोगों को प्रेरित करने के लिए जन अभियान परिषद के अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नरसिंहपुर शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं होना चाहिए। इसके लिए आगे बढ़ाकर लगाई जाने वाली दुकानों को हटवाया जाए। स्ट्रीट वेंडर जोन के लिए जगह चिन्हित की जाए, सड़कों को दुरुस्त कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि खाद वितरण की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें, किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं हो।कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सीईओ जनपद प्रतिदिन 3 हजार आयुष्मान कार्ड बनवाएं और अगले सप्ताह तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करें। नगरीय निकायों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे भ्रमण कर उपार्जन केंद्रों की सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराएं।एफएक्यू गुणवत्ता की धान खरीदी ही हो, उपार्जन की रैंडम जांच करें। जिला आपूर्ति अधिकारी बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने गन्ना की ट्रेक्टर-ट्राॅलियों में रेडियम पट्टी लगवाना सुनिश्चित करने के लिए सहायक संचालक गन्ना को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button