ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से टकराई उनकी बाइक, ड्यूटी के बाद जा रहे थे राजनांदगांव

दुर्ग: एसआई युवराज सिंह देशमुखदुर्ग के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज सिंह देशमुख की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे रविवार रात ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर राजनांदगांव जा रहे थे। तभी अचानक सोमनी थाना क्षेत्र के पास खड़े ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा घुसी। सिर में अधिक चोट आने व अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक युवराज देशमुख का परिवार राजनांदगांव में ही रहता है। उनका घर भी वहीं है। भिलाई से अधिक दूरी न होने के चलते वे अक्सर भिलाई से राजनांदगांव बाइक से जाया करते थे। रविवार को भी काम खत्म करके रात 11 बजे वे बाइक सीजी 07 बीवाय 9537 से राजनांदगांव के लिए निकले थे। रात 11.30 बजे सोमनी थाने के पास वो सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाए और उनकी बाइक पीछे उसमें घुस गई। अधिक स्पीड में सीधे ट्रक से टकराने में उनका हेलमेट और बाइक बुरी तरह टूट गए। सिर और चेहरे में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस ने उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान रात्र 12:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।दुर्घटना में घायल युवराज को अस्पताल पहुंचाते हुएकई बड़े केस को किया था सॉल्वयुवराज दुर्ग पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्य क्षमता और तेज पुलिसिंग के चलते ही उन्हें दुर्ग जिले का सबसे संवेदनशील और पॉश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित स्मृति नगर चौकी का प्रभार दिया गया था। चौकी में रहते हुए युवराज ने सिंगर की किडनैपिंग, महादेव एप सहित कई बड़े मामलों को सुलझाने में अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया था।दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक व हेलमेटएक बार और हो चुका है एक्सीडेंटस्मृति नगर चौकी में रहते हुए युवराज दूसरी बार सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। चौकी जॉइन करने के कुछ महीने बाद ही उन्हें एक ऑटो वाले ने टक्कर मार दी थी। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री आस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन के उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे।एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लवएसपी दुर्ग ने जताया शोकएसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि दुर्ग पुलिस ने एक अच्छा पुलिस अधिकारी खो दिया है। युवराज का कार्य काफी सराहनीय था। उसने कई बड़े मामले साल्व कराए हैं। उसकी कार्य कुशलता की बदौलत ही उसे स्मृति नगर चौकी का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button