ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

फिल्म सीरीज ‘John Wick Chapter 4 ‘ का पोस्टर हुआ रिलीज…

कीनू रीव्स की मुख्य भूमिका वाली फ्रेंचाइजी ‘John Wick Chapter 4’ एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जो अपने हर अगले पार्ट के साथ दर्शकों को बेहतरीन लगती है। इसके तीन भाग पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। निर्देशक चाड स्टेल्स्की अब ‘जॉन विक चैप्टर 4’ को दर्शकों के बीच लेकर आने वाले हैं। इस चौथे चैप्टर की रिलीज में कुछ महीनों का समय बाकी हैं और इसी बीच मेकर्स ने इस सीरीज के चौथे चैप्टर का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में कीनू रीव्स का लुक दर्शकों के बेहद पसंद आ रहा है और  फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ गई है।

हाल ही में, मेकर्स ने ‘जॉन विक चैप्टर 4’ का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में कीनू रीव्स प्रसिद्ध बाबा यागा के रूप में स्क्रीन पर वापसी करते हुए उग्र दिख रहे हैं। इस सीरीज की आगामी फ्रेंचाइजी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज का पोस्टर देखने के बाद अब दर्शक इस के अगले चैप्टर को देखने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले नवंबर में, लायंसगेट ने जॉन विक: चैप्टर 4 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया था, जिसमें रीव्स अपने सबसे घातक विरोधियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डेरेक कोलस्टैड के बनाए गए पात्रों के आधार पर, ‘जॉन विक चैप्टर 4’ को शाय हैटन और माइकल फिंच ने लिखा है। चाड स्टेल्स्की ने पिछली तीनों चैप्टर का निर्देशन किया है, और एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं। स्टेल्स्की ने बेसिल इवानिक और एरिका ली के साथ एक निर्माता के रूप में भी काम किया हैं। जॉन विक चैप्टर 4 में रीव्स, डॉनी येन, बिल स्कार्सगार्ड, लॉरेंस फिशबर्न, हिरोयुकी सनाडा, शामियर एंडरसन, लांस रेडिक, रीना स्वयंयामा, स्कॉट एडकिन्स और इयान मैकशेन शामिल हैं। फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 2019 की जॉन विक: चैप्टर 3 – पैराबेलम का सीधा सीक्वल है और कीनू रीव्स सीरीज की सबसे लंबी फिल्म होगी।

Related Articles

Back to top button