ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

गाड़ी, मोबाइल, पैसे सब ले गए, एक युवक की आंख के पास लगे 4 टांके

जालंधर: अपनी माता के साथ अस्पताल में पहुंचे लुटेरों का शिकार हुए सचिन और गौतमजांलधर शहर में अराजक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लूट-चोरी की घटनाएं तो शहर में आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला शहर की काजी मंडी में भी सामने आया है। काजी मंडी में दो भाई जिनकी बशीरपुरा में किराना की दुकान है, उनके साथ लूट गई। लुटेरों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट भी की और उनकी गाड़ी भी छीन कर ले गए। इतना ही ही नहीं उनके मोबाइल फोन और गाड़ी में पड़ा कैश किराना का सामान भी ले उड़े।काजी मंडी ROB पर दिया था हाथ तो मदद के लिए रोकी गाड़ीजालंधर शहर के बशीरपुरा में रहने वाले युवकों सचिन और गौतम ने बताया कि वह अपनी कार से किराना का कुछ सामान लेकर लौट रहे थे।उन्होंने जैसे ही गाड़ी काजी मंडी की तरफ ROB (रेलवे ओवर ब्रिज) से गाड़ी को उतारा तो उन्हें तीन-चार युवकों ने हाथ दिया। उन्होंने सोचा कि शायद किसी को मदद की जरूरत है तो उन्होंने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही 10-12 युवकों ने उन्हें घेर लिया। सचिन ने कहा कि गाड़ी गौतम चला रहा था। गौतम को लुटेरों ने उतार कर पीटना शुरू कर दिया।घायल सचिन जिसकी आंख के पास चार टांके लगे हैंतेजधार हथियारों से किया हमलालुटेरों के हमले में घायल सचिन ने कहा कि जब लुटेरे उसके भाई गौतम को पीटने लगे तो वह गाड़ी से उतर कर उसे छुड़ाने के लिए गया। लुटेरों ने उन पर पाइपों और तेजधार हथियारों कड़े के साथ हमला कर दिया। तेजधार उनकी आंख के ऊपर लगा। जहां डाक्टरों ने चार टांके लगाए हैं। गौतम ने कहा कि लुटेरे गाड़ी में पड़ा किराना का सामान, दस हजार कैश उनके पर्स और दोनों भाइयों रे मोबाइल फोन छीन कर ले गए।मौके से भाग कर जान बचाईगौतम और सचिन ने कहा कि जब लुटेरे उन्हें पीट रहे थे तो वहां पर कुछ महिलाएं भी थीं। उन्होंने शंका जाहिर की कि महिलाएं भी शायद लुटेरों के साथ ही थीं। महिलाएं उन्हें कह रही थी कि दोनों यहां से भाग जाएं नहीं तो यह उन्हें जान से मार डालेंगे। सचिन और गौतम ने कहा कि वह किसी तरह से अपना पीछा छुड़ाकर मौके से भागे।अराजक तत्वों को नहीं पुलिस का डरसचिन और गौतम ने कहा कि जब लुटेरे उनके साथ मारपीट कर रहे थे तो मौके पर दो पुलिस कर्मचारी भी मोटरसाइकिल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें लुटेरों से छुड़ावाया। लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि लुटेरे वहां से पुलिस को देखकर भागे नहीं बल्कि पुलिस वालों के सामने ही उन्हें पीटते रहे। पुलिस वालों ने भी उन्हें कहा कि उनका छीना हुआ सामान मिल जाएगा वह फिलहाल मौके से भाग लें। इसके बाद वह करीब एक-डेढ़ किलोमीटर भाग कर अपने घर पहुंचे और वहां से ऑटो लेकर सिविल अस्पताल में गए।थाने में दी शिकायत, अस्पताल में कटी MLRदोनों भाइयों ने कहा कि उन्होंने उनके साथ हुई लूट और मारपीट की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भेजा जहां पर मरहम पट्टी के बाद उनकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट भी बना दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने आश्वासन दिया है कि उनके मोबाइल, कैश, गाड़ी सब कुछ उन्हें मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button