ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

भाजपा नेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ: मेरठ में भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर हैं। मंत्री का फेसबुक अकाउंट पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया है। समर्थकों ने जैसे ही भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट पर संदिंग्ध पोस्ट देखे तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी है। साइबर टीम इसकी जांच में जुट गई है।गुजरात प्रचार में हैं सुनील भरालामंत्री के सहयोगी पंडित शिवकुमार शर्मा ने हैकर्स के खिलाफ शिकायत की है। सुनील भराला पार्टी के इस समय गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने अकाउंट हैक किया है वो पाकिस्तानी है। सुनील भराला का कहना है कि उनके पेज से लाखों समर्थक जुड़े हुए हैं। पेज पर भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को चलाया जाता है।साइबर टीम कर रही जांचजानकारी मिलने के बाद सुनील भराला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कर घटना की जानाकरी दी। साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के सहयोगी ने दौराला थाने पहुंचकर शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button