ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया

फुटबॉल विश्व कप में शुक्रवार को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया हुआ। ग्रुप-एच में पुर्तगाल को कोरिया ने 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए। वह दूसरे पायदान पर रहा। पुर्तगाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार 2 दिसंबर को फीफा विश्व कप 2022 में रोमांचक ग्रुप जी मुकाबले में सर्बिया को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में अपना स्थान बना लिया। स्विट्जरलैंड के साथ ब्राजील भी दूसरे दौर में पहुंच गया है। हालांकि, ब्राजील ने अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। दानी अल्वेस के ब्राजील के खिलाफ मैच 0-0 से समाप्त होने के बाद कैमरून बाहर हो गया था।

दक्षिण कोरिया ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।पुर्तगाल के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।कोरिया विश्व कप में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।

Related Articles

Back to top button