ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
व्यापार

पिछले 10 दिन में सोने की कीमत 1 हजार 261 रुपए बढ़ी

सोना एक बार फिर 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब 27 महीनों में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले 18 अगस्त 2020 को सोना 53,815 रुपए तक गया था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है।शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 53,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। सिर्फ दो दिन में सोना 860 रुपए और बीते 10 दिन में 1,261 रुपए महंगा हो गया। 23 नवंबर को सोना 52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रैल को सोना 53,600 से ऊपर 53,603 रुपए तक गया था।

विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है।

अगले साल 61,000 तक पहुंचने के आसार

केडिया ने कहा कि 22 जनवरी से चीन में नए साल का जश्न शुरू हो रहा है। इस दौरान वहां सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘सोने जैसी कमोडिटी में तेजी अमूमन लंबे समय तक टिकती है। हमारा अनुमान है कि अगले साल सोना 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।’

Related Articles

Back to top button