ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया 32 किमी लंबा मेगा रोड शो सड़कों पर उमडा जनसैलाब

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव के पहले चरण में मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे चरण के उम्मीदवारों के लिए तीन रैलियों के साथ अहमदाबाद में मेगा रोड शो किया| 32 किलोमीटर से भी अधिक लंबे रोड शो के दौरान सड़कों पर दोनों और जनसैलाब उमड़ पड़ा| इस दौरान पीएम मोदी ने अपना काफिला रोक दिया और वहां से गुजर रही एम्ब्युलैंस को रास्ता दिया| एम्ब्युलैंस के गुजरने के बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा| मोदी का रोड शो देखने के लिए सड़कों पर कई कई घंटों तक लोग प्रतीक्षा करते रहे| जगह जगह ‘देखो देखो कौन आया गुजरात का शेर आया’ के नारे भी सुनाई दिए| पूरे रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर लोग पुष्प वर्षा करते रहे| अहमदाबाद शहर की सड़कों के दोनों ओर दुकानें हो घरों की छत ऑवर ब्रिज पर हजारों की संख्या में लोग मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे| कई जगह ढोल-नगारा से कहीं आतिशबाजी कर पीएम मोदी का स्वागत किया गया| पीएम मोदी ने उमड़े जनसैलाब को निराश नहीं किया कभी नमस्कार कर तो कभी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया| रोड शो के दौरान चारों ओर लहरा रहे भगवा झंडों ने पूरे अहमदाबाद को भगवामय बना दिया| बता दें कि दूसरे चरण में अहमदाबाद की 21 सीटों पर वोटिंग होगी| पीएम मोदी के 32 किलोमीटर लंबे रोड शो का अहमदाबाद की 13 और गांधीनगर की एक सीट पर कितना असर करेगा यह 8 दिसंबर को सामने आ जाएगा| रोड शो के दौरान पीएम मोदी का 35 अलग अलग जगहों पर अलग अलग विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार समेत पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया| पीएम मोदी का रोड शो पूर्वी अहमदाबाद के नरोडा से प्रारंभ होकर नरोडा पाटिया सर्कल कृष्णनगर चौराहा हीरावाडी सुहाना रेस्टोरंट श्याम शिखर चौराहा बापूनगर चौराहा खोडियारनगर बीआरटीएस रूट विराटनगर सोनी की चाली राजेन्द्र पार्क चौराहा रबारी कॉलोनी सीटीएम हाटकेश्वर चौराहा खोखरा सर्कल अनुपम ब्रिज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा फूटबोल ग्राउंड भुलाभाई चौराहा शाहआलम टोलनाका दाणीलीमडा चौराहा मंगल विकास चौराहा खोडियारनगर बेहरामपुरा चंद्रनगर धरणीधर चौराहा जीवराज पार्क चौराहा श्यामल चौराहा शिवरंजनी चौराहा हेल्मेट चौराहा एईसी चौराहा पल्लव चौराहा प्रभात चौक पाटीदार चौक अखबारनगर चौराहा व्यासवाडी डी मार्ट आरटीओ सर्कल साबरमती पावर हाउस साबरमती पुलिस स्टेशन विसत चौराहा जनतानगर चौराहा आईओसी चौराहा होते हुए चांदखेडा में पूर्ण हो गया|

Related Articles

Back to top button