ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

700 से अधिक उतारी कटिया, बिजली चोरी के बनाए केस

मुरैना में बिजली कंपनी के अधिकारी ताबड़तोड़ डिस्कनेक्शन की कार्यवाही कर रहे हैं। सोमवार को कंपनी के अमले ने लगभग 5 सैकड़ा से अधिक अवैध तारों को उतारा तथा डेढ़ दर्जन बिजली चोरों के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए।बता दें कि, कंपनी प्रबंधन द्वारा राजस्व वसूली के लिए लगातार उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। अधिकांश उपभोक्ताओं पर कंपनी की भारी राशि बकाया है उसके बावजूद भी वे नहीं दे रहे हैं। मुरैना जिले में बिजली चोरी धड़ल्ले से की जा रही है। अगर अकेले शहर की ही बात करें तो लगभग 20% उपभोक्ता कटिया डालकर बिल्ली चोरी कर रहे हैं। यह उपभोक्ता लंबे समय से कंपनी को चपत लगा रहे हैं। कंपनी प्रबंधन की माने तो आने वाले समय में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।हर दिन की जारी कार्रवाईकंपनी के महाप्रबंधक पीके शर्मा ने बताया कि अब हर दिन पूरे शहर में डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी का अमला पूरे शहर में घूमेगा तथा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ धारा 133 व 126 के तहत बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। अभी तक लगभग 3 दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण उपरोक्त धाराओं में दर्ज किए जा चुके हैं।नहीं बरती जाएगी अब दरियादिलीकंपनी के आला अधिकारियों की माने तो अब कंपनी प्रबंधन द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दरियादिली नहीं बढ़ती जाएगी। जो प्रवक्ता है बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में दे दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button