ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

देर रात की घटना सीसीटीवी भी बंद

उज्जैन बीती रात चोरो ने नयापूरा स्थित जैन मंदिर में धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 25 हजार नगद और मंदिर में विराजित भगवान की तीन प्रतिमा अपने साथ ले गए। शहर में लगातार हो रही चोरी के बाद भी पुलिस अब तक चोरो तक नहीं पहुंच पाई है और चोर रोजाना चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।जैन मंदिर में दान पेटी को देखते हुएशहर में लगातार हो रही चोरी की घटना पर पुलिस लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। 30 नवम्बर को ऋषि नगर में दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना के बाद एक बार फिर शहर में चोरो ने नया पूरा स्थित जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पुजारी मंदिर को खोलने के लिए पहुंचे तब चोरी की घटना का पता चला। मंदिर के पुजारी प्रकाश दुबे ने बताया कि जब मंदिर पहुंचा तो भंडारे सहित मुख्य द्वार का दरवाजा टुटा हुआ था , जिस पर पुलिस को सुचना की गई। चोर अपने साथ मंदिर में विराजित तीन धातु की प्रतिमा और दान पेटी से करीब 25 हजार नगद ले गए। मंदिर के सीसीटीवी बंद थे इसलिए चोर का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से फ्रिंगर प्रिंट लिए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button