ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 16 लाख उपभोक्ता रहे वंचित; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पंजाब को गेहूं भेजा जाता रहा है। लेकिन बीते समय केंद्र द्वारा भेजे गए निर्धारित गेहूं का पंजाब सरकार द्वारा कम वितरण किया गया। अब यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने मामले पर पंजाब सरकार को नोटिस भेज जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।NFSA ने दायर की याचिकादरअसल, NFSA डिपो होल्डर वैलफेयर एसोसिएशन बठिंडा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका के अनुसार पंजाब में इस योजना के तहत कुल 1 करोड़ 57 लाख 67 हजार 433 लाभार्थियों को 5 किलो गेहूं वितरित की जाती है। लेकिन निर्धारित गेहूं का वितरण नहीं किया गया। कम गेहूं वितरण के कारण 16 लाख लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभ से वंचित रह गए।पंजाब को भेजा इतना गेहूंकेंद्र सरकार द्वारा पंजाब को कुल 236511.495 मीट्रिक टन गेहूं भेजा गया था। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से डिपो होल्डरों को 212269.530 मीट्रिक टन गेहूं ही दिया गया। इस पर डिपो होल्डरों का कहना है कि जब उनके पास ही निर्धारित मात्रा से कम गेहूं पहुंचा है तो वे आगे लाभार्थियों को 5 किलो गेहूं किस प्रकार वितरित करें।

Related Articles

Back to top button