ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

बैंगलुरू से महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; ज्यादा ब्याज का लालच देकर ठगे थे रुपये

रायपुर: आरोपी चंद्र प्रकाश रावत और कौशल यास्मीन।रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में महिला समेत 2 आरोपियों को कर्नाटक के बैंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने प्रार्थी मयंक पांडे से उनकी कंपनी में निवेश करने के नाम पर 30 लाख रुपए ठग लिए थे। ठगी का ये मामला 2020 का है। रायपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को आरोपियों को लेकर छत्तीसगढ़ पहुंची।पीड़ित मयंक पांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो और उसके मित्र योगेंद्र कुमार ने कौशल यास्मीन (40 वर्ष) और चंद्र प्रकाश रावत (35 वर्ष) को पैसे दिए थे। दोनों बैंगलुरू के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने अपने फर्म QCS DC LABS में निवेश करने के लिए उन्हें कहा था। इसके लिए आरोपियों ने उन्हें अधिक ब्याज देने का झांसा दिया था। आरोपियों ने 2 बार में यानी एक बार 19 लाख और दूसरी बार 11 लाख रुपए प्रार्थी से लिए।आरोपी चंद्र प्रकाश रावत।इसके बाद भी जब पीड़ितों को उनका पैसा मैच्योर होने के बाद वापस नहीं मिला, तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस रायपुर लेकर आई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button