ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देने वाले फिल्मकार नादव लापिड ने मांगी माफी..

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर कहा था, जिसके बाद फिल्मकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब नादव लापिड ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

नादव लापिड ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा कहा है और मैं अपनी इस बात पर अड़ा हुआ हूं। यह सिर्फ एक बयान नहीं था बल्कि मेरे साथ मौजूद जूरी में शामिल अन्य लोगों की सोच भी ऐसी ही थी। कार्यक्रम में शामिल जूरी भी हैरान थे कि इतने प्रतिष्ठित समारोह में इस फिल्म की एंट्री कैसे हुई? जबकि यह लायक नहीं थी।

लापिड ने आगे कहा कि मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था। मैं अपने बयान पर माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी पीड़ित लोगों या उनके करीबियों का अपमान करना नहीं था। मैं आप लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। अगर उन्होंने इस तरह से व्याख्या की है।

Related Articles

Back to top button