ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

कहा- असावधानी से बुझ जाता है घर का चिराग, यातायात नियमों का करें पालन

मिर्जापुर: मिर्जापुर के चुनार तहसील क्षेत्र में देवकली इंटर कॉलेज में बुधवार को यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जीवन को बचाने का एक सरल माध्यम हैं। जरा सी लापरवाही से होने वाली मौत से कई लोगों के सिर से छाया उठ जाता हैं। यातायात नियमों का पालन न करने की भारी कीमत उठानी पड़ती है।हमारी एक छोटी सी गलती के चलते अक्सर दुर्घटना हो जाती हैं। इससे हमें आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से नुकसान होता है। कोई भी वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वार्ता के दौरान ध्यान बंटने से अक्सर हादसा हो जाता है। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए उन्हें जीवन में सतर्कता और सजग रहने को कहा। यातायात के संकेतों की विस्तृत रूप से जानकारी दी।मिर्जापुर यातायात को लेकर किया जागरूक।सावधानी से होता है बचावप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने कहा कि कायदे कानून मानव जीवन की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाया गया है। जिसका पालन हम सबको करना चाहिए। जरा सी गलती जीवन में भारी क्षति का कारण बन जाती है। इस क्षति की पूर्ति करना किसी भी हाल में संभव नहीं है। इसे जीवन में सावधानी से ही बचा जा सकता है।ये लोग रहे मौजूदइस मौके पर सुधाकर श्रीवास्तव, रामज्ञान यादव, गोपाल, मुलायम सहित तमाम छात्र व छात्राएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button