ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

समुद्र तट पर मिला मध्यप्रदेश की युवती का शव

ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर 26 नवंबर को 18 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। परिजनों ने रहस्यमय तरीके से हुई मौत को हत्या बताया है और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की। परिजन ने पुलिस पर भी लिपापोती का आरोप लगाया है।पुलिस का अनुमान है कि यह डूबने से मौत का मामला हो सकता है, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का होटल से अपहरण किया गया और उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके।परिजनों ने कहा कि युवती 23 नवंबर को होटल के कमरे से बाहर गीले कपड़े लाने के लिए निकली और इसके बाद से वह लापता थी तथा उसका शव 26 नवंबर को बरामद किया गया। कान की बाली और नाक में पहने गये आभूषण, हाथ में बंधे लाल धागे और पैर में बंधे काले धागे से पिता ने अपनी बेटी की पहचान की।

Related Articles

Back to top button