ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने की कार्रवाई, 60 लीटर पकड़ी थी हाथ भट्टी शराब

अशोकनगर: जिले में लगातार वाहन राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन को राजसात की कार्रवाई की है। आरोपी अपनी बाइक से शराब का परिवहन कर रहा था। 26 सितंबर को चंदेरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से प्लास्टिक की दो कैन में 60 लीटर शराब पकड़ी गई थी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक पर था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। 2 महीने के बाद कार्रवाई की गई है।कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट आर.उमामहेश्‍वरी द्वारा अनावेदक बडे़राजा चौहान पुत्र चंद्रभान सिंह चौहान निवासी नईबस्‍ती फतेहाबाद चंदेरी जिला अशोकनगर के विरूद्ध अवैध कच्‍ची शराब का परिवहन करने पर जप्‍तशुदा वाहन एचएफ डीलक्‍स मोटरसा‍ईकिल क्रमांक एमपी 67 एएफ 7165 को शासन के पक्ष में राजसात किये जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button